गुरुगाम: ऊपरी मंजिल से गिरी लिफ्ट में फंसे पुजारी के शरीर में घुसे शीशे के टुकड़े

WhatsApp Channel Join Now
गुरुगाम: ऊपरी मंजिल से गिरी लिफ्ट में फंसे पुजारी के शरीर में घुसे शीशे के टुकड़े


-लिफ्ट के नीचे गिरते ही लिफ्ट में लगा शीशा चकनाचूर हुआ

-सेक्टर-70 स्थित पारस इरेन सोसायटी की घटना

गुरुग्राम, 24 मार्च (हि.स.)। यहां के सेक्टर-70 स्थित पारस इरेन सोसायटी में लिफ्ट से बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट ऊपरी मंजिल से नीचे आ गिरी। इस दौरान लिफ्ट में फंसे एक पुजारी चोटिल हो गया। लिफ्ट में लगा शीशा टूटकर पुजारी के शरीर में लगा। इससे वो घायल हो गया। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

लिफ्ट के भीतर पुजारी चढ़ते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद लिफ्ट एकाएक नीचे गिरती है। इससे पहले कि कुछ समझ में आता, लिफ्ट में पुजारी शीशे के टुकड़े लगने से घायल हो गये। लिफ्ट नीचे के फ्लोर पर आकर अपने आप ही खुल गई। इसके बाद पुजारी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना को लेकर सोसायटी के लोगों में भी डर की भावना पैदा हुई है। मंगलवार को इस घटना पर लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कई शिकायतें भी सोसायटी प्रबंधन को दी गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। लोगों ने लिफ्ट में चढऩे से अपने कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। हालांकि ज्यादा ऊपर की मंजिल तक लिफ्ट में जाना लोगों की मजबूरी है, लेकिन उनमें डर की भावना भी पैदा हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story