गुरुग्राम: एसआईआर की समय सीमा बढ़ी, अब 22 दिसंबर को प्रकाशित होगी सूची

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 19 नवंबर (हि.स.)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संशोधन की समय-सारिणी में बदलाव किया है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने गुरुवार को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, नवीनतम और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है अथवा उसके विवरण में कोई त्रुटि है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत 15 दिसंबर 2026 तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी नागरिक समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का लाभ उठाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story