गुरुग्राम: भ्रष्टाचार का आरोपी थाना प्रभारी लाइन हाजिर

WhatsApp Channel Join Now

-इस मामले में महिला मुख्य सिपाही रंगे हाथ की गई थी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 13 जून (हि.स.)। भ्रष्टाचार के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला थाना मानेसर की एक महिला मुख्य सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। मामले में सुपरविजन की कमी मानते हुए थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 12 जून 2026 को महिला थाना मानेसर में तैनात महिला मुख्य सिपाही कविता को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला थाना मानेसर के थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की अनियमितता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story