गुरुग्राम: पीएम मोदी के सम्मान में शिवसेना ने किया सेवा कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: पीएम मोदी के सम्मान में शिवसेना ने किया सेवा कार्यक्रम


-पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में किया कार्यक्रम

-स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां बांटी

गुरुग्राम, 07 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा तक के 25 वर्ष पूरे होने पर शिवसेना गुरुग्राम इकाई ने बुधवार को सेवा कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें बधाई दी। शिवसेना हरियाणा की ओर से सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां बांटी गईं। जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारा लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। उनके सेवा भाव से प्रेरणा लेकर ही संगठन ने यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर राज्य संगठन मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय ठकराल ने कहा कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में हमेशा राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाया है। उनके कार्यों से देश को नई दिशा मिली है। संजय ठकराल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि शिवसेना गुरुग्राम आगे भी समाज सेवा और जनहित के कार्य इसी तरह जारी रखेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ललित क्रांतिकारी, राज्य सचिव सुमित मलिक, जिला प्रवक्ता संजीव ढांडा, जिला सचिव गौरव वशिष्ठ, जिला उप प्रमुख रवि ग्रोवर, ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुभाष सारवन, साहिल सारवन, तुषार सारवन, कीर्ति प्रधान, अनुराग सिंह, रजत ग्रोवर और वाल्मीकि सभा के प्रधान ज्ञानेश्वर सारवन सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story