गुरुग्राम के साइबर हब में शिल्पा शेट्टी ने दिए फिटनेस के टिप्स

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम के साइबर हब में शिल्पा शेट्टी ने दिए फिटनेस के टिप्स


गुरुग्राम, 21 जून (हि.स.)। गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने योग अभ्यास कराए। यहां डीएलएफ साइबर हब में पहुंची शिल्पा शेट्टी ने गुरुग्राम के लोगों को फिटनेस के लिए योग करना जरूरी बताया। उन्होंने योग और सेहतमंद जीवनशैली के टिप्स देते हुए योग का अभ्यास कराया।

बैंकॉक से तुलना किए जाने वाले डीएलएफ साइबर हब क्षेत्र में योग दिवस मनाने के लिए अलसुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। ऊंची और चमचमाती इमारतों के बीच यहां पहुंचे लोगों में योग दिवस का काफी उत्साह था। अभिनेत्र शिल्पा शेट्टी जब योग के मंच पर पहुंची तो लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। बिना किसी भूमिका के शिल्पा शेट्टी ने सीधे योग की क्रियाओं से ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने योग साधकों को अनेक योग क्रियाएं कराई। उनके लाभ भी बताए। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि योग केवल शरीर को मोडऩे या कसरत करने का नाम नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा और शरीर को एक सूत्र में पिरोने का विज्ञान है। शिल्पा शेट्टी ने कठिन आसनों को सहजता से किया। उन्होंने लोगों से प्राणायाम तथा ध्यान को दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की अपील की। योग के साथ शिल्पा शेट्टी ने सूर्य नमस्कार भी कराया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story