गुरुग्राम: एक-दूसरे की स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मारकर बीच सडक़ फैलाई दहशत

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एक-दूसरे की स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मारकर बीच सडक़ फैलाई दहशत


-एक-दूसरे की गाड़ी में टक्कर हुई तो सडक़ पर ही भिड़े

गुरुग्राम, 05 अप्रैल (हि.स.)। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र स्थित धनवापुर में दो स्कार्पियो सवार युवकों ने सडक़ पर जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने अपनी गाड़ी को सडक़ पर गोल-गोल घुमाया। साथ ही एक-दूसरे की गाडिय़ों में टक्कर मारी। इससे वहां पर दहशत का माहौल पैदा हो गए। एक गाड़ी के बंद हो जाने पर उसमें सवार युवक पत्थर लेकर भागा तो दूसरा युवक अपनी गाड़ी फरार हो गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से ही जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि काले रंग की दो स्कॉर्पियो में सवार युवक शनिवार दोपहर को कहीं जा रहे थे। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों युवकों ने आपस में गाली-गलौच करते हुए एक-दूसरे की स्कार्पियो को खतरनाक तरीके से टक्कर मारनी शुरू कर दी। सडक़ एक स्कूटी, बाइक व राहगीर उनकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। युवकों द्वारा स्कार्पियो का उत्पात देखकर राहगीर घबरा गए। कुछ लोगों ने उनकी इस हरकत की वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो के आधार पर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। दोनोंं युवक धनवापुर के रहने वाले बताए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story