गुरुग्राम: स्कूल वैन ने आठ साल के बच्चे को कुचला, हुई मौत
-वैन बैक करते समय हुआ यह हादसा
गुरुग्राम, 07 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार दोपहर को भौंडसी में एक स्कूल वैन तले कुचले जाने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वैन का ड्राइवर गाड़ी को बैक कर रहा था। बच्चे के सिर व अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को शिकायत देकर उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर निवासी संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मारुति कुंज भौंडसी में परिवार के साथ रहते हैं। वह किराने की दुकान चलाते हें। मंगलवार को उनका पहली कक्षा में पढऩे वाला बेटा शिवांश त्रिपाठी स्कूल से लौटने के बाद दुकान पर उससे चॉकलेट आया था। इसी दौरान गली में एमएस पब्लिक स्कूल की मारुति ईको वैन तेज रफ्तार लेकर आया। उसने गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए बैक करते समय बच्चे को टक्कर मार दी। इस दौरान शिवांश गिर गया। शिवांश के गिरते ही गाड़ी उस पर चढ़ गई। शिवांश के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई। बच्चे के मुंह व कान से खून निकला। बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

