गुरुग्राम: विद्यार्थियों ने-सुनो भाई साधो व पुतलियों के पार नाटक से दिया समाज को संदेश

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: विद्यार्थियों ने-सुनो भाई साधो व पुतलियों के पार नाटक से दिया समाज को संदेश


-सलवान पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव 2026

गुरुग्राम, 12 अक्टूबर (हि.स.)। सलवान पब्लिक स्कूल का वाषिकोत्सव स्कूल परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष के समारोह का आकर्षण सुनो भाई साधो रहा, जिसके माध्यम से भारतीय संत परंपरा, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की समृद्ध विरासत को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सांस्कृतिक वैभव अपने आप में खास रहा।

वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल साइरस एडी पीठावाला (अशोक चक्र,

विशिष्ट सेवा पदक) ने किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गुरुग्राम की जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इन्दु बोकन कसाना तथा विद्यालय के पूर्व छात्र व प्रख्यात अभिनेता-निर्देशक दिनकर शर्मा (भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे के स्नातकोत्तर) उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों का औपचारिक स्वागत स्कूल चेयरमैन डॉ. प्रसाद मेदुरी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा पूरे आदर-सत्कार के साथ किया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कला-समन्वित एवं समग्र शिक्षा के विजऩ को धरातल पर उतारते हुए विद्यार्थियों ने क्लासिकल तराना प्रस्तुत कर अपनी सृजनशीलता और सांस्कृतिक चेतना का मनोहारी प्रदर्शन किया। उत्सव का मुख्य आकर्षण जूनियर विंग के नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका कहत कबीर रही, जिसने संत कबीर के 500 वर्ष पुराने कालजयी दोहों को समकालीन जीवन की परिस्थितियों से जोडक़र मानवीय चेतना और प्रेम का अद्भुत संदेश दिया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मुख्य नाट्य-प्रस्तुति पुतलियों के पार ने आधुनिक समाज में अंतर्मन की आवाज, सत्य-असत्य के भेद और आभासी दुनिया से परे चरित्र को पहचानने की आवश्यकता को रोशनी, संगीत और मूक अभिनय के जादुई घेरे में जीवंत प्र्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759562 Articles

Share this story