गुरुग्राम में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 21 मई (हि.स.)। एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती ने शिकायत में बताया कि उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर के रहने वाले देवांश से उसकी दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने मार्च 2025 में सेक्टर-45 गुरुग्राम में उसके साथ शादी करने का झूठा वादा किया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story