गुरुग्राम: रेलवे में नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी में पटना से आरोपी गिरफ्तार
-स्पोट्र्स कोटा का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल के नाम पर ठगे थे पैसे
-इस केस में अब तक दो आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
गुरुग्राम, 09 जुलाई (हि.स.)। रेलवे में स्पोट्र्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी को गुरुग्राम के भौंडसी थाना पुलिस ने को पटना से गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि अब तक इस मामले में 3.30 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना भोंडसी में शिकायत दी थी कि श्रीनिवास उर्फ सतीश नामक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रेलवे में स्पोट्र्स कोटा के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने नवंबर-2025 से जनवरी-2026 के दौरान पीडि़त से फर्जी नियुक्ति पत्र, मेडिकल और ट्रेनिंग के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पहले आरोपी सतीश श्रीनिवास (45 वर्ष) निवासी जिला महेंद्रगढ़ को एक जुलाई 2026 को एमजी रोड गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड से पता चला कि उस पर धोखाधड़ी, हरियाणा पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, जान से मारने की धमकी, मारपीट के दो मामले महेंद्रगढ़ में और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एक मामला सीकर राजस्थान में दर्ज है।
पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को दबोचा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि सात जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी सुनील (41 वर्ष) स्रद्मह्य जिला जहानाबाद बिहार को पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन लाख 30 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी सुनील को माननीय न्यायालय में पेश कर 10 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

