गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 226 लोग हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 226 लोग हिरासत में


गुरुग्राम, 28 मई (हि.स.)। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम करण गोयल के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि 226 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने पार्क, पार्किंग स्थल, सडक़ों के किनारे और अन्य खुले सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर शराब का सेवन कर रहे लोगों को पकड़ा। सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को बाधित करने पर इन सभी 226 व्यक्यिों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी निवारक कदम उठाए गए। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना उनकी प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, नशाखोरी और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story