गुरुग्राम पुलिस से अब वाट्सऐप चैटबॉट पर भी कर सकते हैं संपर्क

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम पुलिस से अब वाट्सऐप चैटबॉट पर भी कर सकते हैं संपर्क


-वाट्सऐप चैटबॉट पर शुरू हुई गुरुग्राम पुलिस की सेवाएं

-एक संदेश भेजकर मिलेगी नजदीकी थाना, महिला थाना, साइबर थाना व ट्रैफिक सहायता की लोकेशन

-गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने की शुरुआत

गुरुग्राम, 09 जनवरी (हि.स.)। गुरुग्राम पुलिस द्वारा नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा का शुभारंभ किया। यह चैटबॉट +91-95999-64777 नंबर पर हर समय उपलब्ध रहेगा, जिसके माध्यम से आमजन को अब पुलिस से जुड़ी हर छोटी-छोटी आवश्यक सेवाओं एवं जानकारियों के लिए पुलिस थानों/कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस अत्याधुनिक डिजिटल सेवा का शुभारंभ करते हुए प्रतिनिधियों को चैटबॉट की कार्यप्रणाली, उद्देश्य एवं इसकी नागरिक-केन्द्रित उपयोगिता के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

पुलिस आयुक्त ने शुक्रवार को कहा कि गुरुग्राम जैसे स्मार्ट व तेजी से विकसित होते महानगर में नागरिकों की अपेक्षाएं भी उतनी ही आधुनिक हैं। इसी सोच के अनुसार गुरुग्राम पुलिस ने तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए यह व्हाट्सएप चैटबॉट विकसित किया है, जिससे पुलिस और नागरिकों के बीच संवाद और अधिक सुलभ, त्वरित एवं भरोसेमंद बन सके। उन्होंने कहा कि यह चैटबॉट केवल एक तकनीकी सुविधा नहीं, बल्कि जन-सेवा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम है, जो पुलिस प्रणाली को और अधिक जन-हितैषी एवं नागरिक-मित्र बनाएगा।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह चैटबॉट न केवल नागरिकों के समय की बचत करेगा, बल्कि पुलिस के कार्यभार को संतुलित करने में भी सहायक होगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों का पुलिस तंत्र पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं नागरिक सुरक्षा से जुड़े वीडियो, एडवाइजरी एवं त्वरित सुरक्षा सुझाव दिए जा सकते हैं।

इस तरह से करें व्हाट्सएप चैटबॉट का उपयोग

व्हाट्सएप चैटबॉट का उपयोग करने के लिए नागरिक 95999-64777 पर व्हाट्सएप के माध्यम से हेलो संदेश भेजकर चैटबॉट से संवाद शुरू कर सकते हैं। इसके बाद भाषा चयन कर व्यू सर्विसेज विकल्प के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं की सूची देखी जा सकती है और अपनी आवश्यकता अनुसार सेवा का चयन किया जा सकता है।

व्हाट्सएप चैटबॉट पर उपलब्ध प्रमुख सेवाएं

गुरुग्राम पुलिस के इस व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story