गुरुग्राम: पुलिस अधिकारी ने लोन चुका दिया, फिर भी बैंक ने असली दस्तावेज नहीं लौटाए

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: पुलिस अधिकारी ने लोन चुका दिया, फिर भी बैंक ने असली दस्तावेज नहीं लौटाए


पुलिस अधिकारी के प्रतिनिधि की शिकायत पर बैंक पर किया गया केस दर्ज

गुरुग्राम, 29 मार्च (हि.स.)। यहां एक पुलिस अधिकारी के साथ बैंक के अधिकारियों ने ऐसा काम किया, जो नियम, कायदों के खिलाफ है। पुलिस अधिकारी ने बैंक से लोन ले रखा था। लोन चुकता कर दिया गया फिर भी उनके जमा किए गए असली दस्तावेज देने में बैंक आनाकानी कर रहा था। पुलिस अधिकारी की शिकायत पर रविवार को बैंक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में एसआई सुनील कुमार ने बताया कि वह संयुक्त पुलिस आयुक्त के रीडर हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सेक्टर-14 स्थित आईसीआई बैंक से लोन लिया था। लोन पूरा चुकता हो गया, लेकिन बैंक ने उनके जमा किए गए असली दस्तावेज नहीं लौटा। सुनील कुमार का कहना है कि वे कई बार संयुक्त पुलिस आयुक्त के प्रतिनिधि के तौर पर बैंक में गए, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। सभी जरूरी औपचारिकता पूरी कर दी थी, फिर भी चक्कर कटवाए जा रहे थे। बैंक अधिकारियों ने इस मामले में पूरी लापरवाही बरती है। लोन फाइल बंद होने के बाद भी पुलिस अधिकारी के कागजात अवैध रूप से बैंक ने अपने कब्जे में रखे। उन्होंने बैंक कर्मी के खिलाफ परेशान करने का आरोप भी लगाया है। कहा गया है कि जो काम 10 दिन में हो जाना चाहिए था, वह 50 दिन तक लटकाकर रखा और किया भी नहीं। सेक्टर-14 पुलिस थाना में आईसीआई बैंक के बैंक कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story