गुरुग्राम के दो नाइट क्लबों पर पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम के दो नाइट क्लबों पर पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार


-पुलिस ने तय समय के बाद तेज आवाज में डीजे चलाने पर की कार्रवाई

गुरुग्राम, 10 मई (हि.स.)। पुलिस ने शहर के दो नाइट क्लबों पर छापेमारी कर नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की। यह कार्रवाई सेक्टर-66 और सेक्टर-58 क्षेत्र में स्थित क्लबों पर की गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि सेक्टर-58 स्थित व्हेयर एल्स बार में तय समय सीमा के बाद तेज आवाज में डीजे और संगीत चलाया जा रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि जांच के दौरान बार संचालक डीजे संचालन से संबंधित कोई वैध अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। बार मालिक अनुज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रात के समय ध्वनि प्रदूषण और नियमों के उल्लंघन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने सेक्टर-66 स्थित एलीट क्लब पर भी छापा मारा। छापेमारी के दौरान क्लब से भारी मात्रा में गैरकानूनी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बियर और व्हिस्की की कई बोतलें जब्त की हैं। जांच के दौरान क्लब प्रबंधन शराब रखने और परोसने से संबंधित जरूरी लाइसेंस और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस मामले में सेक्टर-65 थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान क्लब मालिक दिल्ली के उत्तम नगर निवासी उदित बंसल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्लब में अवैध रूप से शराब रखे जाने और नियमों की अनदेखी किए जाने के आरोप में आगे की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story