गुरुग्राम: बिना नंबर की बुलेट में पेट्रोल भरवाया व नकली नोट थमाकर हुए फरार

WhatsApp Channel Join Now

-पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू की

गुरुग्राम, 24 नवंबर (हि.स.)। अशोक विहार फेज-2 स्थित माता शीतला फ्यूल स्टेशन पर दो नकाबपोश युवकों ने अपनी बिना नंबर की बुलेट बाइम में एक हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद वे 500-500 रुपये के दो नकली नोट देकर मौके से फरार हो गए। पंप की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेट्रोल पंप संचालक मनीष कुमार के अनुसार बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उन्होंने एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाया। दोनों युवकों ने पहले ऑनलाइन भुगतान की बात कही, लेकिन पेट्रोल भरवाने के बाद अचानक नकद भुगतान करने लगे। उन्होंने सेल्समैन को 500 रुपये के दो नोट दिए और तेज रफ्तार से फरार हो गए। नोटों की गुणवत्ता और छपाई देखकर सेल्समैन को शक हुआ। जांच में दोनों नोट नकली निकले। कर्मचारियों ने शोर मचाकर आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस ने पंप संचालक की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story