गुरुग्राम: पेट्रोल पंप के पास मिला युवक का शव, करंट से मौत की आशंका

WhatsApp Channel Join Now

पानीपत समालखा का रहने वाला था युवक

गुरुग्राम, 12 जून (हि.स.)। सिकंदरपुर बढ़ा गांव स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पानीपत जिले के समालखा निवासी पियूष के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि युवक किन परिस्थितियों में करंट की चपेट में आया। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story