गुरुग्राम: पटौदी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 06 सितंबर (हि.स.)। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम ट्रेन से उतरते समय फिसलकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या, यूपी निवासी अरविंद कुमार (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अरविंद हरियाणा के लोहारू स्थित एक वेयरहाउस में काम करते थे। वे अयोध्या से दिल्ली पहुंचे थे और वहां से पैसेंजर ट्रेन से लोहारू जा रहे थे। शाम के समय ट्रेन पटौदी स्टेशन पर रुकी। उतरते वक्त संतुलन बिगडऩे से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाली जगह में फंस गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर अफरा-तफरी रही। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही सावधानी से उतरें-चढ़ें।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story