गुरुग्राम: एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन में देरी पर शुरू की हड़ताल

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एनएचएम कर्मचारियों ने वेतन में देरी पर शुरू की हड़ताल


-कर्मचारियों ने धरना देकर की वेतन की स्थायी समाधान की मांग

गुरुग्राम, 01 सितंबर (हि.स.)। एनएचएम कर्मचारियों ने समय पर वेतन न मिलने के विरोध में मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें मानसिक परेशानी और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि पिछले दो साल से समय से वेतन नहीं मिल रहा है। इस कारण मानसिक परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद हर बार वेतन के लिए वर्क सस्पेंड, ज्ञापन और प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ता है। हर बार वेतन डाल दिया जाता है, लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह हड़ताल किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवस्था में जवाबदेही तय कराने के लिए है। उनकी एक ही मांग है कि वेतन समय पर जारी करने की जिम्मेदारी किस अधिकारी/कर्मचारी की है, यह स्पष्ट रूप से तय किया जाए और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान और जिम्मेदारी तय चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story