गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करेगा भाजपा-अकाली दल गठबंधन: नायब सिंह सैनी


-अटल जी, आडवाणी जी के बाद मोदी जी ने इस प्रथा को आगे बढ़ाया

-पंजाब में फिर बना दिलों का गठबंधन

-शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व में यह प्राकृतिक गठबंधन

गुरुग्राम, 24 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब समेत पूरे देशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा व शिरोमणि अकाली दल का पंजाब में गठबंधन दिलों का गठबंधन है। यह गठबंधन पंजाब को मजबूत करने के लिए, पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए और लोगों का सम्मान बढ़ाने के लिए हुआ है। अटल जी, आडवाणी जी के बाद मोदी जी ने पंजाब में गठबंधन की प्रथा को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु साहिब ने हमेशा सेवा, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देती हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा कि पंजाब में जिस प्रकार का तंत्र खड़ा हुआ है, वहां गैंगस्टरवाद, भ्रष्टाचार और लोगों को अपमानित किया जा रहा है। इस प्रकार का वातावरण देश में पहली बार पंजाब में देखा है। उन्होंनें पंजाब की जनता से आह्वान किया कि पंजाब से नशे को समाप्त कर एक नई दिशा का काम करें। किसानों, महिलाओं, गरीबों के उत्थान के लिए काम करेंगें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सत्ता में बैठी पार्टी के जिन लोगों ने ईमानदारी की बात की, उन्होंने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी के पवित्र स्थल के पास जाकर वायदे किए थे, लेकिन पंजाब की सरकार ने वे वायदे उल्टे कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन ने गठबंधन किया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व में यह प्राकृतिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का दिलों का गठबंधन है। इस गठबंधन की पंजाब की जनता को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन पंजाब में नशे को समाप्त कर एक नई दिशा का काम करेगा और किसानों, महिलाओं, गरीबों के उत्थान के लिए काम करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story