गुरुग्राम: राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को किया नमन


गुरुग्राम, 12 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुग्राम स्थित एसपीआर रोड पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व सांसद एवं भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, भाजपा गुरुग्राम महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, निगम पार्षद कुलदीप यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story