गुरुग्राम: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 01 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ के मामले में उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता की मां ने थाना शहर सोहना में शिकायत दी थी कि 24 सितंबर को उसकी बेटी स्कूल से गांव लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसे बाइक पर बैठने के लिए कहा। बार-बार कहने पर लडक़ी बाइक पर बैठ गई, जिसके बाद आरोपी ने गांव जाते समय उसके साथ अशोभनीय बातचीत और छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर थाना शहर सोहना में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान थाना शहर सोहना की टीम ने 26 सितंबर को आरोपी को इंद्री मोड़ सोहना से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को 27 सितंबर को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story