गुरुग्राम: तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने में तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: तीन साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने में तीन आरोपी गिरफ्तार


गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं व एक व्यक्ति शामिलगुरुग्राम, 21 मार्च (हि.स.)। तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने/यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि सेक्टर-53 पुलिस थाना में बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्हाेंने बताया कि इस साल चार फरवरी को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-53 गुरुग्राम में एक शिकायत उनकी सोसाइटी की दो मेड व एक व्यक्ति द्वारा उसकी तीन साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने/यौन शोषण किया गया है। इस शिकायत पर थाना पुलिस ने केस द र्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं (मेड) सहित तीन आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के घमुरिया निवासी संगीता, पश्चिमी बंगाल के नादिया जिले के गांव बड़ा चांदघर निवासी पकीला व पुरूष की पहचान पहचान घाटा गांव की झुग्गी निवासी के रूप में हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story