गुरुग्राम मंत्री राव नरबीर के आवास का घेराव करने पहुंचे वन विभाग कर्मचारी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम मंत्री राव नरबीर के आवास का घेराव करने पहुंचे वन विभाग कर्मचारी


-पक्का करने, समान वेतन और 26 हजार न्यूनतम वेतन की उठाई मांग

गुरुग्राम, 02 अगस्त (हि.स.)। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के वन विभाग कर्मचारियों ने रविवार को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के सिविल लाइन स्थित आवास का घेराव किया। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मंत्री के आवास की ओर जाने वाली दोनों तरफ की सडक़ों पर बैरिकेडिंग कर दी।

वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला गया और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

जैसे ही कर्मचारी जुलूस की शक्ल में कोठी की तरफ बढ़े, पुलिस ने उन्हें बैरिकेड्स के पास ही रोक दिया। इसके बाद कर्मचारी बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए और नारेबाजी कर अपनी मांगें उठाते रहे। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने बताया कि वे वर्षों से संविदा और दैनिक वेतन पर काम कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं-कच्चे और अनुबंधित कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम-समान वेतन दिया जाए। समय पर वेतन जारी हो और सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलें। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किया जाए। भ्रष्ट कर्मचारियों को विभाग से बाहर किया जाए। सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र बनाए जाएं। रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये की राशि दी जाए। कोर्ट केस जीत चुके सभी कर्मचारियों को जॉइन करवाया जाए। सभी पुराने कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से बुलाया जाए। प्रदर्शन के दौरान वन कर्मचारियों ने सरकार से मांग पूरी करने की मांग की।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story