गुरुग्राम: नगर निगम का कंप्यूटर ऑपरेटर 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: नगर निगम का कंप्यूटर ऑपरेटर 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


गुरुग्राम: नगर निगम का कंप्यूटर ऑपरेटर 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार


गुरुग्राम, 18 सितंबर (हि.स.)।। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नगर निगम गुरुग्राम के इंजीनियरिंग ब्रांच में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर पवन कुमार को 12,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता नगर निगम गुरुग्राम में ठेकेदार के रूप में कार्य करता है। शिकायत के अनुसार उसने लगभग 28 लाख की लागत वाले श्मशान घाट के नवीनीकरण कार्य का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था। कार्य पूरा होने के बाद लगभग 23 लाख के बिल को पास करवाने के एवज में आरोपी ने 92,000 की रिश्वत की मांग की।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रिश्वत की मांग के तहत उससे पहले ही 80,000 की राशि ली जा चुकी थी और शेष 12,000 की मांग की जा रही थी। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने मामले की सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।

शिकायत मिलते ही ब्यूरो की टीम ने नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पवन कुमार को 12,000 की रिश्वत लेते मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story