गुरुग्राम: लाइफ़लांग कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: लाइफ़लांग कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग


गुरुग्राम: लाइफ़लांग कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग


गुरुग्राम: लाइफ़लांग कंपनी के वेयरहाउस में भीषण आग


लाइफ लॉन्ग समेत तीन कंपनियों का सामान जला

गुरुग्राम, 15 जुलाई (हि.स.)। गुरुग्राम के पटौदी रोड स्थित झुंड सराय गांव के पास मंगलवार की देर रात को एक वेयरहाउस में लगी भीषण आग सुबह तक भी नहीं बुझ पायी। आग लगने पर वहां हड़कंप मच गया और कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार लाइफ लांग कंपनी के वेयरहाउस में मंगलवार रात को लगी आग बुधवार सुबह तक भी नहीं बुझ पाई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग हरकत में आया और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेयरहाउस के अंदर अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया।

दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पता चला कि आग भीषण है तो मेजर आग घोषित किया गया। पूरे गुरुग्राम समेत आसपास के क्षेत्रों से भी गाड़ियां बुलवाई गई। आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती गाड़ियों से उस पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल कर्मियों ने आसपास की अन्य फैक्ट्रियों और वेयरहाउस को आग से बचाने का काम किया। लाइफ़लांग के वेयरहाउस के अंदर लगी आग पर पानी की बौछार शुरू की, लेकिन अंदर रखे सामान और पैकिंग मटेरियल की वजह से आग जल्दी फैल गई।

एक बिल्डिंग में थी तीन कंपनियां

दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें लाइफ लॉन्ग कंपनी के साथ दो अन्य कंपनियों के वेयरहाउस भी बने हुए थे। तीनों कंपनियों का सामान गोदाम में रखा हुआ था। आग से तीनों कंपनियों के माल के जलकर राख होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। बिल्डिंग में फायर सेफ्टी के इंतजाम थे या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। गनीमत रही कि आग लगने के समय मौजूद सभी कर्मचारियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story