गुरुग्राम: कंपनी में काम करते समय मशीन में कर्मचारी की फंसा सिर, मौत

WhatsApp Channel Join Now

-हादसा या लापरवाही, की जा रही इसकी जांच

-पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

गुरुग्राम, 14 जून (हि.स.)। आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में मशीन पर का करने के दौरान एक कर्मचारी का सिर मशीन में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले के सुखमारहन गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार पवन कुमार नाम कर्मचारी तीन माह से आईएमटी मानेसर स्थित बीएल पॉलीमर कंपनी में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। शनिवार को मशीन पर काम करते समय उसका सिर मशीन में फंस गया। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। कंपनी में मौजूद कर्मचारियों ने पवन को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आईएमटी मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों ने कंपनी या किसी अन्य के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसे दुर्घटना माना जा रहा है। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन से हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों को लेकर जानकारी मांगी है। यह जांच की जा रही है कि मशीन पर काम के दौरान सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे या नहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story