गुरुग्राम: युवक को अपहरण करके ले जा रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट हुआ ताे उतरकर भागा पीडि़त

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: युवक को अपहरण करके ले जा रहे थे, रास्ते में एक्सीडेंट हुआ ताे उतरकर भागा पीडि़त


-युवक के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 14 अक्टूबर (हि.स.)। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितिन (20 वर्ष) निवासी गांव पथराव जिला महेंद्रगढ़ और खुश उर्फ मंजीत (19 वर्ष) निवासी गांव मारौत, जिला झज्जर के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध नवीन शर्मा ने बुधवार को बताया कि दोनों आरोपी वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहे थे। दोनों को सनसिटी हिसार से गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सात अक्टूबर 2026 को पुलिस चौकी सेक्टर-93 को सूचना मिली थी कि लेबर चौक से रॉनी नामक युवक को पांच-छह युवक मारपीट करके सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी में डालकर ले गए हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अगले दिन आठ अक्टूबर को पीडि़त के पिता ने लिखित शिकायत दी कि उनका बेटा विक्की उर्फ रॉनी सेल्समैन का काम करता है। कुछ महीने पहले काम को लेकर उसका प्रिंस नामक युवक से झगड़ा हो गया था। तब से प्रिंस और उसके साथी रंजिश रखते थे। सात अक्टूबर की शाम करीब छह बजे विक्की अपने दोस्त से मिलने गढ़ी गांव में गया था। रात 10 बजे उसके दोस्त ने फोन पर बताया कि गढ़ी लेबर चौक पर सफेद रंग की क्रेटा में आए पांच-छह लडक़ों ने विक्की को पीटकर गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया है। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-10 में मामला दर्ज किया गया।

अब पुलिस ने आरोपियों को काबू किया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान अन्य साथी आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नितिन गुरुग्राम में खुश रैपिडो टैक्सी चलाता है। कुछ दिन पहले पीडि़त विक्की और उसके दोस्त सचिन उर्फ कालू का नितिन और उसके साथी प्रिंस से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने अपहरण की योजना बनाई। सात अक्टूबर की रात वे क्रेटा में पीडि़त को हिसार की तरफ ले जा रहे थे। हांसी-बरवाला रोड पर तेज रफ्तार के कारण गाय सामने आने से गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। इसी दौरान पीडि़त मौका पाकर गाड़ी से भाग निकला।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story