समुद्र में दुनिया जीतकर लौटी काम्या भारद्वाज का गुरुग्राम में भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
समुद्र में दुनिया जीतकर लौटी काम्या भारद्वाज का गुरुग्राम में भव्य स्वागत


-दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गुरुग्राम तक काम्या की कामयाबी की रही चर्चा

-ओपन वाटर स्विमिंग में काम्या ने बनाया है वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुरुग्राम, 14 अप्रैल (हि.स.)। समुद्र में ओपन वाटर स्विमिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाकर गृह नगर गुरुग्राम पहुंची काम्या भारद्वाज का मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर गुरुग्राम तक भव्य स्वागत किया गया। बेटी काम्या द्वारा जीती गई ट्रॉफी को हाथ में उठाकर खुशी जाहिर करते पिता सुनील भारद्वाज भावुक नजर आए। अशोक विहार फेस-2 में समस्त अशोक विहार निवासियों की ओर से काम्या के सम्मान में समारोह आयोजित करके उनका सम्मान किया गया।

परिवार के साथ-साथ पूरे गुरुग्राम, पैतृक गांव बालूदा में काम्या की कामयाबी की खुशी रही। काम्या के दादा मदन लाल शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, महेश शर्मा पौती की इस सफलता पर खूब झूमे और उसे इसी तरह रिकॉर्ड बनाते रहने का आशीर्वाद दिया। काम्या भारद्वाज ने पानी में धनुषकोडी से तलाईमन्नार और वापस धनुषकोडी तक की पानी में कठिन यात्रा 18 घंटे 15 मिनट में यात्रा पूरी की। इस तरह से काम्या ने सुजिता देव वर्मन का 19 घंटे 20 मिनट का रिकॉर्ड तोडक़र नया विश्व रिकॉर्ड बना डाला। काम्या का सम्मान करने के लिए रामचंद्र शर्मा, छज्जू राम शर्मा, एमएल शर्मा, प्रेम राज शर्मा, संदीप शर्मा, अजीत भारद्वाज, वरुण, ऋतु, मनोज कौसिक, सतवीर श्योराण, जय भगवान जांघू, मदन लाल वशीथ, विनोद भारद्वाज, धीरेंद्र ठाकुर, राम सजन सिंह (आरएसएस), संजय चौहान, भोपेंद्र, रजनीश भारद्वाज, शशि साहू, मोहित साहू, प्रीति शर्मा के अलावा संगीत वस्त्रालय, श्रीश्याम हार्डवेयर, सीता राम ज्वैलर्स, शगुन स्टील, गोयल एंटरप्राइजेज, गौरी प्रॉपर्टी की भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story