गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को बाल दिवस पर किया गया नमन

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को बाल दिवस पर किया गया नमन


-नेहरू जी ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया, औद्योगिक विकास की नींव रखी

-उनके कार्यकाल में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे राष्ट्रीय संस्थान बने

गुरुग्राम, 14 नवंबर (हि.स.)। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती यहां कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर की अध्यक्षता में कांगे्रस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। भावी पीढिय़ों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

पंकज डावर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया, औद्योगिक विकास की नींव रखी और विज्ञान, शिक्षा और तकनीक को बढ़ावा दिया। उनके कार्यकाल में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना हुई। पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को दिशा दी। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी गुटनिरपेक्ष आंदोलन के भी प्रमुख नेता थे। उन्होंने दुनिया को शांति, सह-अस्तित्व और पंचशील के सिद्धांत का संदेश दिया। उनका मानना था कि भारत को किसी एक गुट के साथ नहीं, बल्कि स्वतंत्र विदेश नीति के साथ आगे बढऩा चाहिए। नेहरू जी हमेशा कहते थे कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने बच्चों के लिए बाल भवन, बाल पुस्तकालय और बच्चों के पार्क बनवाने पर जोर दिया। उनका सपना था कि हर बच्चा शिक्षित हो, स्वस्थ हो और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। आज जब देश डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, तब भी नेहरू जी के विचार प्रासंगिक हैं। वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्य, धर्मनिरपेक्षता और सभी धर्मों का सम्मान, यही उनकी विरासत थी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story