दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सीएनजी लीक

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से सीएनजी लीक


-सिपाही की सक्रियता से टला बड़ा हादसा

गुरुग्राम, 27 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर सोमवार को एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सीएनजी गैस लीक हो गई। इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा होता, पुलिस के एक जवान ने सूझबूझ से लोगों को उस तरफ वाहन लाने से रोका।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब पांच बजे दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शिकोहपुर मोड़ के पास एक सीएनजी ट्रक और ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में ट्रक में लगी सीएनजी किट से गैस का रिसाव होने लगा और आग लग गई। आग ज्यादा फैलने से विस्फोट होने के डर से वहां सिपाही संदीप ने सक्रियता दिखाई। ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप ने लोगों को उस तरफ आने और वाहन लाने से रोका। हाइवे पर यातायात को रुकवा दिया। साथ ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड से भी कर्मचारी गाडिय़ां लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ईआरवी की टीम भी पहुंची। सभी ने मिलकर ट्रक से गैस रिसाव पर नियंत्रण किया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के चालक-परिचालक सुरक्षित हैं। पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। सिपाही संदीप द्वारा तत्परता से निभाई गई ड्यूटी की सभी ने सराहना की। उनकी सूझबूझ से ही यह बड़ा हादसा टल गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story