आईसीएमएआई गुरुग्राम चैप्टर की प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन
-निखिल अग्रवाल तीसरी बार बनें सीएमए के अध्यक्ष
गुरुग्राम, 31 मई (हि.स.)। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के गुरुग्राम चैप्टर की वार्षिक आम सभा यहां संपन्न हुई। सभी में चैप्टर के सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ पेशेवरों ने भाग लिया। एजीएम के बाद आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला।
प्रबंध समिति 2026-27 के लिए सीएमए निखिल अग्रवाल अध्यक्ष, सीएमए अमोल पाटिल उपाध्यक्ष, सीएमए रूप सिंह सचिव, सीएमए राकेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। तीसरी बार अध्यक्ष बनें निखिल अग्रवाल इससे पहले वे 2023-24 और 2025-26 में भी अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। इसी तरह सीएमए रूप सिंह तीसरी बार सचिव बने हैं। सीएमए राकेश खंडेलवाल लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे।
नवनिर्वाचित समिति ने कॉस्ट एवं मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे के विकास और गुरुग्राम चैप्टर को व्यावसायिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का संकल्प लिया। समिति ने सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रम, क्षमता विकास, उद्योग संवाद, ज्ञान मंच और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात कही। पदाधिकारियों ने सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए नवाचार, सदस्य-केंद्रित गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के जरिए चैप्टर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा दिलाया। गुरुग्राम चैप्टर ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

