गुरुग्राम: एचएसवीपी का जेई तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एचएसवीपी का जेई तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


-हरियाणा एसवी एवं एसीबी ने की कार्रवाई

गुरुग्राम, 13 नंबवर (हि.स.)। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एवं एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) फरीदाबाद में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरेंद्र कुमार को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर थाना एसवी एवं एसीबी गुरुग्राम में दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की फर्म को एचएसवीपी, फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 76 और 78 में भूमिगत बिजली की केबल बिछाने का 10.50 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित किया गया था। इस कार्य के तहत 3.46 करोड़ रुपये की राशि जारी होने के बाद आरोपी जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से दो प्रतिशत कमीशन के रूप में सात लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत एसवी एवं एसीबी को दी। शिकायत के आधार पर एसवी एवं एसीबी, गुरुग्राम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी सुरेंद्र कुमार को शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 13 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। यह ट्रैप कार्रवाई इंस्पेक्टर जयपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी के रूप में ऋषभ, सहायक अभियंता (एईई), हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी), गुरुग्राम उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776615 Articles

Share this story