गुरुग्राम: धर्मांतरण की सूचना मिली तो हिंदू संगठन हुए सक्रिय, काटा बवाल

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: धर्मांतरण की सूचना मिली तो हिंदू संगठन हुए सक्रिय, काटा बवाल


-हाउस ऑफ होप में महिलाओं-बच्चों को जुटाकर ब्रेनवॉश करने का आरोप

-दौलताबाद में 400-500 लोगों की भीड़ जुटने का आरोप

-हिंदू संगठनों ने धनकोट चौकी और राजेंद्रा पार्क थाने में दी लिखित शिकायत

गुरुग्राम, 29 नवंबर (हि.स.)। गुरुग्राम के दौलताबाद क्षेत्र में कथित धर्म परिवर्तन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाउस ऑफ होप नामक स्थान पर बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को इक_ा कर उनका ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस बुला ली।

लोगों की शिकायत पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने धनकोट चौकी और राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दौलताबाद में हाउस ऑफ होप नामक स्थान पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को इक_ा कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिक प्रवीण हिंदुस्तानी ने आरोप लगाया कि गांव दौलताबाद स्थित हाउस ऑफ होप नामक स्थान पर कुछ अनजान लोग सक्रिय हैं। ये लोग बिना किसी कानूनी परमिशन और स्थानीय प्रशासन या पार्षद को सूचना दिए बिना भारी संख्या में लोगों को एकत्रित करते हैं। इस गैरकानूनी सम्मेलन में लगभग 400 से 500 लोग जुटते हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या महिलाओं और बच्चों की होती है।

दीपक दौलताबाद ने शिकायत में आरोप लगाया कि यहां जुटने वाली महिलाओं और बच्चों को लोभ-लालच देकर और जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।

इस गतिविधि के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों में भारी रोष है। उनका कहना है कि एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में बाहरी और अज्ञात लोगों के नियमित रूप से इक_ा होने से स्थानीय निवासियों की जान-माल को खतरा बना हुआ है और पूरे इलाके में भय व डर का माहौल व्याप्त है।

स्थानीय व्यक्ति भीम सिंह ने आरोप लगाते हुए यह भी आशंका जताई है कि धर्म परिवर्तन के अलावा इस स्थान पर अन्य संदिग्ध और गैरकानूनी गतिविधियां भी संचालित हो सकती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यह पता लगाया जाए कि 400 से 500 की संख्या में इक_ा होने वाले ये लोग कौन हैं, कहां से आते हैं और यहां किस तरह के कार्य किए जा रहे हैं। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी राजेश का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। जिस संस्था ने इस जगह को रेंट पर लिया था, उससे डॉक्यूमेंट्स मंगवाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785351 Articles

Share this story