रोहतक में जुटेंगें हरियाणाभर के लोहा व्यापारी: अमित गुप्ता कासनिया

WhatsApp Channel Join Now

-हरियाणा लोहा व्यापार संघ कर रहा है वार्षिक सामान्य बैठक एवं दिवाली मिलन

-समारोह में आपसी संबंधों को मजबूती देने के साथ व्यापार पर होगी चर्चा

-पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं ओपी जिंदल समूह की पूर्व चेयरपर्सन सावित्री जिंदल होंगीं मुख्य अतिथि

गुरुग्राम, 13 नंबवर (हि.स.)। हरियाणा लोहा व्यापार संघ (एचएलवीएस) की ओर से रोहतक स्थित होटल महाराजा पैलेस दिल्ली रोड में शनिवार को वार्षिक सामान्य बैठक (एनुअल जनरल मीटिंग) एवं दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह में पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं ओपी जिंदल समूह की पूर्व चेयरपर्सन सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि होंगीं। सांसद नवीन जिंदल ने वीडियो संदेश जारी करके समारोह के लिए शुभकामनाएं दी हैं। रोहतक से प्रधान नरेंद्र देशवाल एवं उपप्रधान नवीन गोयल ने कार्यक्रम की तैयारियों में, कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

हरियाणा लोहा व्यापार संघ (एचएलवीएस) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अमित गुप्ता कासनिया ने बताया कि हरियाणाभर से लोहा व्यापारी इस कार्यक्रम में पहुंचेंगें। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में चैरिटी पार्टनर ग्रीन अरावली, नॉलेज पार्टनर बिगमिंट व वेन्यू पार्टनर महाराज पैलेस है। हिसार से राज्य उपप्रधान अशोक बंसल, फरीदाबाद से राज्य उपप्रधान सतीश गर्ग, दिल्ली से राज्य महासचिव मामन चंद गोयल, दिल्ली से राज्य कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता व पानीपत से राज्य संयुक्त कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने बताया कि इस समारोह में व्यापारियों के लिए विशेष नॉलेज सेशन भी आयोजित किए जाएगें, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर स्टील डीलर्स व पेमेंट रिकवरी कोचिंग विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। संगठन के गुरुग्राम व मेवात प्रधान सुमित अरोड़ा, रोहतक जिला प्रधान नरेंद्र देशवाल, हिसार के प्रधान श्याम जिंदल, फरीदाबाद एवं पलवल के प्रधान सीपी कालरा, सिरसा के प्रधान पुरुषोत्तम गोयल व कुरुक्षेत्र के प्रधान सुनील (मोनू ग्रोवर) ने कहा कि यह कार्यक्रम दिवाली मिलन के साथ-साथ लोहा व्यापारियों के आपसी मेलजोल का एक महाकुंभ भी होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776417 Articles

Share this story