गुरुग्राम में बनेगा आातंकवादी गतिविधियों से निपटने को बनेगा एटीएस थाना

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में बनेगा आातंकवादी गतिविधियों से निपटने को बनेगा एटीएस थाना


महिलाओं, बच्चों से संबंधित बनेगा नारी मंडपम व वात्सलय भवन

गुरुग्राम का 400 बेड का जिला अस्पताल इसी वित्त वर्ष में होगा शुरू

हरियाणा के बजट में बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री ने की घोषणागुरुग्राम, 02 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के बजट में गुरुग्राम के लिए कई योजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की है। इसमें सबसे बड़ी घोषणा आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) का गठन करने की है। हरियाणा में दो एटीएस थाने बनेेंगें, जिसमें पहला गुरुग्राम में और दूसरा पंचकूला में बनेगा।इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण और उनकी उपलब्धियों को सम्मान प्रदान करने के लिए गुरुग्राम में एक नारी मंडपम स्थापित किया जाएगा। महिलाओं और बच्चों से संबंधित सेवाओं के वितरण के लिए इंटीग्रेटेड सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में गुरुग्राम में वात्सल्य भवन भी बनाया जाएगा। इस तरह के भवन तीन अन्य जिलों अंबाला, यमुनानगर व रोहतक में भी बनेंगें। गुरुग्राम के बसई जलघर में लगभग 247 करोड़ की लागत से 100 एमएलडी की नयी जल शोधन परियोजना तथा तीन दिन की नहरी पानी की क्षमता वाले जल भण्डारण टैंक स्थापित किए जाएंगे। चंदू-बुढेड़ा जलघर में लगभग 78 करोड़ की लागत से 100 रूरुष्ठ क्षमता वाली छठी जल शोधन परियोजना स्थापित की जाएगी।पांच फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगें, कई सडक़ों का होगा निर्माण

बजट में गुरुग्राम में सडक़ों को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से वाटिका चौक तक साउदर्न पेरिफेरल रोड पर 5.1 किलोमीटर लम्बा आठ लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और वाटिका चौक पर क्लोवर-लीफ लगभग 1,065 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। वाटिका चौक से गांव घाटा तक एसपीआर पर 8.84 किलोमीटर लम्बा, 8-लेन एलिवेटेड मार्ग 1,846 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। लगभग77 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर प्रमुख मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। लगभग 302 करोड़ की लागत से अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, बख्तावर चौक और बसई के निकट गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर पांच फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, ताकि पूरे गुरुग्राम में यातायात प्रवाह में व्यापक सुधार हो सके। गुरुग्राम में लगभग एक दशक से लंबित ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड परियोजना को हमने पुनर्जीवित किया है। 14 गांवों में फैली लगभग 671 एकड़ भूमि अधिसूचित की जा चुकी है और शीघ्र ही अवार्ड घोषित किया जाएगा। लगभग 21 किलोमीटर लंबी यह सडक़ सेक्टर-58 से मानेसर तक विकसित होकर नए गुरुग्राम के लिए बाहरी रिंग रोड का कार्य करेगी। गुरुग्राम में एक ओर मल्टीलेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। गुरुग्राम में 25 मेगावाट का वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित किया जाएगा। गुरुग्राम के अलावा ये प्लांट मानेसर, फरीदाबाद, जीन्द-हिसार-फतेहाबाद कलस्टर एवं अम्बाला-पंचकूला-यमुनानगर क्लस्टर में भी लगाए जाएंगें। गुरुग्राम-पटौदी रोड के हरसरु बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक छह लेन सडक़ तथा फर्रुखनगर बाईपास का निर्माण होगा।गुरुग्राम में 400 बेड का व मानेसर 200 बेड का अस्पताल

गुरुग्राम में वर्षों से लंबित पड़े जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण की एक बार फिर से उम्मीद जगी है। वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बजट में यहां 400 बेड के जिला अस्पताल बनाने की घोषणा की गई है। साथ ही कहा है कि इसी वित्त वर्ष में अस्पताल का निर्माण शुरू होगा। साथ ही मानेसर के ईएसआईसी अस्पताल को 200 बिस्तर में अपग्रेड करके मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है। हरसरू, कादीपुर, वजीराबाद में नई ईएसआई डिस्पेंसरी बनाने की भी घोषणा बजट में की है। रिठोज, सिद्धरावली व रणसिका में नए आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगें। पटौदी में नया वैलनेस केंद्र खुलेगा। गुरुग्राम जिला के गांव मऊ लोकरी में नए राजकीय बहुतकनीकी (पॉलिटेक्निक) संस्थान बनाया जाएगा।गुरुग्राम में शुरू होगा प्रदेश का पहला विभागीय पुस्तकालय

एक जुलाई 2026 को गुरुग्राम में प्रदेश का पहला विभागीय पुस्तकालय खोला जाएगा, जोकि बाद में अन्य जिलों में भी खोले जाएंगे। निवेशकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम और मानेसर सहित चार शहरों में कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। गुरुग्राम में एसएसआईआईडीसी द्वारा वेडिंग सिटी विकसित की जाएगी। खरखौदा में भी यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेगा। राजीव गांधी खेल परिसर दौलताबाद जिला गुरुग्राम को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। हरियाणा के बजट में घोषणा की गई है कि गुरुग्राम सहित पांच शहरों में एक एक नए छात्रावास बनाए जाएंगें। बजट में वेडिंग सिटी बनाने की भी घोषणा की गई है। यह सिटी सगाई से विदाई तक के कांसेप्ट पर काम करेगी। गुरुग्राम, खरखौदा (सोनीपत) और पिंजौर (पंचकूला) में ये वेडिंग सिटी बनाई जाएंगी। जींद, गुरुग्राम और कैथल में चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से दूषित पानी उपचारित करके करीब 28 हजार एकड़ जमीन में दोबारा से सिंचाई के लिए उपयोग का लक्ष्य किया जाएगा। गुरुग्राम में नए खेल स्टेडियम का भी निर्माण होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story