गुरुग्राम में कांग्रेस ने गैस किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन, घोड़ी पर सजाए सिलेंडर

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में कांग्रेस ने गैस किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन, घोड़ी पर सजाए सिलेंडर


गुरुग्राम में कांग्रेस ने गैस किल्लत के विरोध में किया प्रदर्शन, घोड़ी पर सजाए सिलेंडर


माथे पर काली पट्टी, हाथों में सिलेंडर के कट आउट लेकर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

डीजे पर बजता रहा गीत-सखी सइयां तो बहुत ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है...गुरुग्राम, 15 मार्च (हि.स.)। सखी सइयां तो बहुत ही कमात है, महंगाई डायन खाए जात है...। रविवार देर शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन में खूब बजा। माथे पर काली पट्टी बांधे कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता, महिलाएं, पुरुष और सरकार को जगाने के लिए थाली-चम्मच बजाते चल रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार को जमकर कोसा।कांग्रेस कार्यालय कमान सराय पर एकत्रित होकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए। प्रदर्शन में आगे डीजे पर महंगाई के बजते गीत और साथ में कार्यकर्ताओं के बीच सजाई गई घोड़ी की पीठ पर बंधा सिलेंडर आकर्षण का केंद्र रहा। सिलेंडर को सजा-धजाकर घोड़ी पर सवार करके उसकी बारात निकाली गई। कांग्रेस का यह विरोध का एक नया तरीका था। महिलाओं में भी गजब का उत्साह नजर आया। चम्मच-थाली बजाते हुए महिलाएं अपना विरोध जताने में आगे नजर आई। रसोई का बजट संभालने वाली महिलाओं की रसोई से गायब हुए सिलेंडर ने ही सारा बजट बिगाड़ दिया। इसलिए सरकार के खिलाफ नारी शक्ति का एकजुट होकर इस तरह से आना अपने आप में खास रहा। कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम $गृहणियों ने भी इस प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ अपनी व्यथा को इस प्रदर्शन में सुनाया।इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि क्या सरकार का यही नारी सम्मान है जो रसोई से बाहर निकलकर महिलाएं अपने परिवार के साथ सिलेंडर के लिए भटक रही है। क्या सरकार का यही नारी सम्मान है जो महिलाएं महंगाई और सुविधाओं की किल्लत की मार झेलते हुए सडक़ों पर उतरने को मजबूर हुई हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि भाजपा की हकीकत यही है कि वह हमेशा चुनावी मोड में ही रहती है। यह बात खुद भाजपा के नेता बोलते हैं। इसलिए भाजपा की सरकारों को आम जनता के हित में सोचने, समझने और करने का समय नहीं है। पंकज डावर ने कहा कि कहां है भाजपा के वे नेता तो बूथ प्रमुख, पन्ना प्रमुख बनकर लोगों के घरों पर दस्तक देते हैं। उन्हें जनता के बीच जाकर समस्याएं तो पूछनी ही चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगें। क्योंकि उन्हें भी पता है कि अब उस दरवाजे से उन्हें धक्के और दुत्कार मिलेगी। जनता सरकार से त्रस्त आ चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story