गुरुग्राम: विदेशी व्यक्ति को झूठी जमानत दिलाने का एक आरोपी गिरफ्तार
-फर्जी दस्तावेजों ने माध्यम से दिलाई थी जमानत
गुरुग्राम, 01 मार्च (हि.स.)। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशी आरोपी को झूठी जमानत दिलाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिस थाना शिवाजी नगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 11 फरवरी 2026 को पुलिस थाना शिवाजी नगर गुरुग्राम में अदालत द्वारा पारित आदेश अनुसार एक शिकायत विदेशी आरोपी को जमानत दिलाने के लिए दो व्यक्तियों के नाम से जमानती बॉंड पेश किए गए थे। बाद में संबंधित व्यक्तियों ने अदालत में बयान दिया कि उन्होंने कभी भी आरोपी की जमानत नहीं दी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी जमानती दस्तावेज तैयार कर अदालत में प्रस्तुत किए गए। इसस शिकायत/अदालती आदेश के आधार पर पुलिस थाना शिवाजी नगर में केस दर्ज किया गया। अपराध शाखा सिकंदरपुर गुरुग्राम की पुलिस टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल निवासी एसी नगर जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस थाना डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम में एक केस में एक नाइजीरियन आरोपी को किसी अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर जमानत दिलवाई थी। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि आरोपी पर धोखाधड़ी करने का एक केस पहले गुरुग्राम में भी दर्ज है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

