गुरुग्राम: विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड अधूरा रखने पर होटल मैनेजर पर केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 06 अगस्त (हि.स.)। खेडक़ीदौला थाना पुलिस ने सेक्टर-84 स्थित एक होटल के मैनेजर के खिलाफ विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड सही तरीके से नहीं रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गश्त और होटल सत्यापन अभियान के दौरान टीम होटल रमाडा एन्कोर (एलान मॉल) पहुंची। वहां रिसेप्शन पर मौजूद मैनेजर जाहिर अली से होटल का रजिस्टर और विदेशी नागरिकों से संबंधित सी-फॉर्म रिकॉर्ड की जांच कराई गई। जांच के दौरान कई विदेशी नागरिकों के सी-फॉर्म और होटल रजिस्टर में दर्ज विवरण का मिलान नहीं हुआ। वहीं, कई विदेशी मेहमानों की एंट्री रजिस्टर में दर्ज ही नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि विदेशी नागरिकों के ठहरने संबंधी रिकॉर्ड का सही रखरखाव नहीं किया गया, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। मौके से होटल का संबंधित रजिस्टर और दस्तावेज साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिए गए। मामले में होटल मैनेजर जाहिर अली के खिलाफ खेडक़ीदौला थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story