गुरुग्राम की निर्वाणा कंट्री सोसायटी के पास लगी भीषण आग

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम की निर्वाणा कंट्री सोसायटी के पास लगी भीषण आग


-खाली जमीन पर पड़े कूड़े व कबाड़ में लगी आग

गुरुग्राम, 13 अप्रैल (हि.स.)। इस सप्ताह के पहले ही दिन की शुरुआत भीषण आग से हुई। यहां निर्वाणा कंट्री सोसायटी के पास सोमवार को कूड़े व कबाड़ में भीषण आग लग गई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। काले धुएं की ऊंची लपटों से लोगों में डर व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग से गाडिय़ां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियोंं की हड़ताल के चलते सिविल डिफेंस की टीम ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।

निर्वाणा कंट्री सोसायटी में खाली पड़ी जमीन पर पड़े कूड़े व कबाड़ में आग लग गई। काला धुओं आसमान की तरफ उठता नजर आया तो लोगों में दहशत फैल गई। आगजनी की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 दमकल केंद्र और अन्य दमकल केंद्रों से गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग काफी तेजी से फैल रही थी। आग को फैलने से रोकना भी कर्मचारियों के लिए चुनौती भरा काम था। आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस की टीम का भी सहयोग रहा। आग से उठे धुएं के डर के चलते आसपास रहने वाले लोगों ने अपने फ्लैट्स के खिडक़ी, दरवाजे बंद कर लिए। ऊंची आग की लपटें और धुआं फ्लैट्स तक ना पहुंचे, इसे लेकर दमकल विभाग ने प्रयास किए। सब-फायर अधिकारी नरेश के मुताबिक दमकल विभाग की टीमों ने पूरी मेहनत आग बुझाने में की। आग को फैलने से रोकना भी कड़ी चुनौती था। कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story