अपडेट--गुरुग्राम: एनएच-48 पर चलती कार में आग लगने से इंजीनियर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अपडेट--गुरुग्राम: एनएच-48 पर चलती कार में आग लगने से इंजीनियर की मौत


-कैब चालक ने कार के ड्राइवर को बेहोशी में निकाला, फिर भी नहीं बचा सके

गुरुग्राम, 23 मई (हि.स.)। यहां दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर चलती कार में लगी आग से एक इंजीनियर की मौत हो गई। हालांकि कार में सवार इंजीनियर को बचाने के लिए पास से गुजर रही एक कैब के चालक ने अपनी जान पर खेलकर उसे बचाने का भी प्रयास किया। बेहोशी में उसे कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। आग में जलने से उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि इंजीनियर के शव का परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के अशोक नगर निवासी 34 वर्षीय दिव्यांशु शर्मा गुरुग्राम की एसेंचर इंडिया कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह रात को ड्यूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार इफको चौक के नजदीक अचानक संतुलन को बैठी और डिवाइडर लांघते हुए सर्विस रोड पर पहुंच गई। सर्विस रोड पर कार की एक ऑटो से टक्कर होने के बाद दीवार से जा टकराइ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के एयरबैग खुल गए और दिव्यांशु बेहोश हो गया। कार में आग लग गई। वहां से गुजर रहे कैब ड्राइवर रितेश फोगाट ने अपनी जान की परवाह किये बगैर कार का पिछला दरवाजा खोलकर दिव्यांशु को बाहर निकालने का प्रयास किया। सीट बेल्ट लगी होने के कारण ड्राइविंग सीट से इंजीनियर को बाहर निकालने में दिक्कत हो रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story