गुरुग्राम में दिवाली पर 14 स्थानों पर हुई आगजनी, लाखों का माल स्वाहा

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में दिवाली पर 14 स्थानों पर हुई आगजनी, लाखों का माल स्वाहा


गुरुग्राम में दिवाली पर 14 स्थानों पर हुई आगजनी, लाखों का माल स्वाहा


गुरुग्राम में दिवाली पर 14 स्थानों पर हुई आगजनी, लाखों का माल स्वाहा


-लोगों को तय समय की नहीं रही परवाह, रातभर चलाए पटाखे

-गुरुग्राम में छाया प्रदूषण, बीमारों, बुजुर्गों को हुई परेशानी

गुरुग्राम, 09 नवंबर (हि.स.)। दिवाली की रात गुरुग्राम में खुशियों के बीच आगजनी ने जमकर कहर बरपाया। जिले में दिन से लेकर देर रात तक कुल 14 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। अधिकतर घटनाएं रात के समय हुईं, जब लोगों ने तय समय सीमा की परवाह किए बिना धड़ल्ले से पटाखे जलाने शुरू कर दिए।

प्रशासन ने दिवाली पर केवल दो घंटे के लिए ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी थी, लेकिन हकीकत में रातभर आतिशबाजी चलती रही। इसका खामियाजा कई व्यापारियों और आम लोगों को भुगतना पड़ा, जहां आग लगने से लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया। दमकल विभाग की गाडिय़ां रातभर एक जगह से दूसरी जगह दौड़ती रहीं। आगजनी की घटना खांडसा रोड पर हुई, जहां व्यापारी कुलभूषण गोयल के प्रतिष्ठान मैसर्स पायल आयरन एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दुकान के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में व्यापारी को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा डीएलएफ फेज-4 में मकान नंबर-5523 में बिजली के पैनल में आग लग गई। भीम नगर में, पुलिस लाइन के जे-टावर में, अर्जुन नगर में स्क्रैप की दुकान में, कृष्णा पैलेस के सामने एक दुकान में और नई बस्ती में आग लगने की सूचना मिली।

राजीव नगर सेक्टर-13 में एक साइकिल की दुकान में, सेक्टर-67 के एक घर में, गांव जोड़ी के पास कबाड़ की दुकान में, डीएलएफ फेज-3 उद्योग विहार में कबाड़ में आग लगी। वहीं बसई एंक्लेव पार्ट-2 में, आईएलडी सोसायटी के पास सेक्टर-37डी में और पालम विहार के मकान नंबर-सी-1558 में आग लगने की घटना से हडक़ंप मच गया। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई जगहों पर लोगों को घरों से बाहर निकलना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774280 Articles

Share this story