गुरुग्राम: समय पर पदोन्नति नहीं करने का दोष विभाग का, सजा मिलती कर्मचारी को : सकसं

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: समय पर पदोन्नति नहीं करने का दोष विभाग का, सजा मिलती कर्मचारी को : सकसं


हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उठाई मांग

गुरुग्राम, 07 मार्च (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ से सम्बंध हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने मांग की है कि फिल्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों की समयबद्ध पदोन्नति निति बनाई जाए। सभी खाली पदों पर शीघ्र पदोन्नति की जाए। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति न करने का दोष विभाग का होता है, परंतु सजा कर्मचारी को मिलती है।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान यादव, राज्य कमेटी सदस्य अरविंद चौहान, जिला सचिव राजेंद्र सिंह ने शनिवार को मांग उठाई कि उपाधीक्षक एवं अधीक्षक के पद पर नियमों में ठील देकर पदोन्नति की जाए। पद रिक्त होते ही पदोन्नति की व्यवस्था की जाए। सहायक के सभी स्वीकृत पदों को पदोन्नति से भरा जाए। सेवा नियमों से अव्यवहारिक सीधी भर्ती के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित पदों की शर्त को हटाया जाए। वर्क लोड के अनुसार सीआरसी स्कूल में सहायक का पद, सिनियर सैकेंडरी स्कूल में सहायक, बीईओ, बीईईओ में आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक, डीईईओ में अधीक्षक, डीईओ में स्थापना अधिकारी का पद स्वीकृत किया जाए, पलवल जिला मुख्यालय पर अन्य जिलों के समान पद स्वीकृत किए जाएं, कठिन क्षेत्र नूंह-मोरनी का स्पेशल भत्ता 10 हजार, चुनाव कार्यों को छोडक़र अन्य विभागों में लिपिक की ड्यूटी ना लगाई जाए, लिपिक के कार्यों को अधिसूचित किया जाए तथा सभी लम्बित मामलों का शीघ्र निपटान किया जाए, अन्यथा आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी मांग की कि शिक्षा विभाग फिल्ड में सीडी ब्लाक अनुसार बीईओ व बीईईओ के दफ्तर खोलें जाएं। शक्तियों का विकेंद्रीकरण कर आहरण एवं वितरण अधिकारियों को एसीपी व सीसीएल प्रदान करने की अनुमति दी जाए ताकि कर्मियों को समय पर लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story