गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट, कार समेत युवक काबू

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट, कार समेत युवक काबू


गुरुग्राम, 29 जुलाई (हि.स.)। द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार किया है।

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से कार चलाकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में 24 वर्षीय प्रणव मनचंदा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से स्टंट में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रणव मनचंदा, निवासी द पाल्म स्प्रिंग सेक्टर-54 गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर लापरवाही से कार चलाकर स्टंट कर रहा था। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राजेंद्रा पार्क थाना में मामला दर्ज किया। जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story