गुरुग्राम: सात माह बाद भी ड्राइवर कल्याण बोर्ड नहीं हुआ लागू: योगेश शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: सात माह बाद भी ड्राइवर कल्याण बोर्ड नहीं हुआ लागू: योगेश शर्मा


-गुरुग्राम में सात साल से नहीं बनाए जा रहे ऑटो स्टैंड

-हरियाणा ऑटो चालक संघ के बैनर तले ऑटो चालकों ने जताया विरोध

गुरुग्राम, 10 नवंबर (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी श्रमिक चिंतक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर बुधवार को हरियाणा ऑटो चालक संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां देवीलाल कॉलोनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कुलदीप यादव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ।

बैठक में बतौर मुख्य वक्ता भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष योगेश शर्मा उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अनिल कुमार ने किया। अपने संबोधन में योगेश शर्मा ने कहा कि परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना कर देश के श्रमिक आंदोलन को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि सात माह बीतने के बाद भी हरियाणा सरकार ने ड्राइवरों के लिए कल्याण बोर्ड को लागू नहीं किया। ऑटो चालकों के लिए स्थाई स्टैंड पिछले सात साल से नहीं बने। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाएं तो करती है, लेकिन जमीन पर उन्हें लागू नहीं करती। इससे ड्राइवरों में भारी रोष है। योगेश शर्मा ने आगामी 19 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले एक दिवसीय राष्ट्रीय महाधरने में हरियाणा से अधिक से अधिक संख्या में ड्राइवरों एवं कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय महाधरने में देश के लगभग 22 प्रदेशों से भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे तथा केंद्र सरकार को ड्राइवरों की समस्याओं और अधिकारों से संबंधित 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774867 Articles

Share this story