गुरुग्राम: हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत पर साथियों ने किया हंगामा

WhatsApp Channel Join Now

कंपनी से मांगी 20 लाख की मददगुरुग्राम, 14 जून (हि.स.)। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में हिट एंड रन केस में अज्ञात वाहन ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी। डिलीवरी बॉय के साथियों का कहना है कि कंपनी उसकी मौत की कीमत सिर्फ 40 हजार रुपये लगा रही है। 20 लाख रुपये परिवार को दिए जाने चाहिए। कंपनी की कार्यप्रणाली पर अन्य डिलीवरी बाॅय ने विराेध जताया।

जानकारी के अनुसार, यूपी के आगरा निवासी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वह गुरुग्राम के रामगढ़ में किराए पर रहते हैं। 13 जून रात करीब 11 बजे जितेन्द्र एक एस्टेट ऑफिस के बाहर खड़े थे। उन्होंने देखा कि उल्लावास से बादशाहपुर की ओर जाने वाली सडक़ पर भीड़ लगी है। पास जाकर देखा तो उनका भाई धर्मपाल सडक़ पर लहूलुहान पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मपाल को एम्बुलेंस से सेक्टर-10 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मपाल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जितेंद्र के साथियों मासूम रहमान, अलामीन अली, सौरभ वाष्र्णेय, पवन कुमार, करण ठाकुर, दीपक, अंकित कुमार ने कहा कि जेप्टो कंपनी की ऐप पर 10 लाख रुपये इंश्योरेंस व 10 लाख रुपये कैश देने की बात लिखी जाती है। अब हादसा होने पर कंपनी सिर्फ 40 हजार रुपये देना चाह रही है। इतनी कम राशि में परिवार को कुछ सहारा नहीं लगेगा। छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। सरकार भी इसमें हस्तक्षेप करे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story