गुरुग्राम में सडक़ दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम में सडक़ दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत


गुरुग्राम, 01 मार्च (हि.स.)। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में कैंटर की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि कैंटर को जब्त करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी अनुसार यूपी के कानपुर निवासी कृष्ण गुप्ता (25) डूंडाहेड़ा गांव में किराये पर रहता था। वह ऑनलाइन खाना उपलब्ध कराने वाली कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह पार्सल लेकर जा रहा था। पीपल चौक के निकट एक कैंटर ने उसको पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हुआ तो उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई रज्जो ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को जब्त कर लिया है। वहीं चालक श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story