गुुरुग्राम: अत्यधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे हैं ताे काॅमनवेल्थ गेम्स 2030 भी यहीं कराए सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

WhatsApp Channel Join Now
गुुरुग्राम: अत्यधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीत रहे हैं ताे काॅमनवेल्थ गेम्स 2030 भी यहीं कराए सरकार: दीपेंद्र हुड्डा


-हर चीज गुजरात में ही क्यों ले जा रहे, कॉमनवेल्थ खेल 2030 हरियाणा में कराए जाएं

गुरुग्राम, 03 अक्टूबर (हि.स.)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि गुडग़ांव एक्स-सर्विसमेन का इलाका है। यहां जय जवान, जय किसान के नारे की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। हर गांव में, हर परिवार में कहीं-न-कहीं कोई फौजी जरूर रहा है। इसलिए उन्होंने यहां के गांव बिनौला में इंडियन नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी मंजूर कराई थी। जिसका शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया था। अब उस यूनिवर्सिटी को बीजेपी गुजरात के गांधीनगर में ले गई है। वे शनिवार को पटौदी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण, चारदीवारी, परिधीय मार्ग, गार्ड कक्ष और निगरानी टावर जैसे काम पूरे भी करा दिए लेकिन उसके बाद केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बन गयी और उसने डिफेंस यूनिवर्सिटी का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया। बीजेपी सरकार सब चीज गुजरात ले जा रही है। अगर रक्षा विश्वविद्यालय बनाना हो तो गुजरात में, बुलेट ट्रेन बनानी हो तो गुजरात में, कॉमनवेल्थ खेल कराने हों तो गुजरात में, ओलंपिक खेल कराने हों तो गुजरात में। अभी तक जितने भी मेडल देश के खाते में आए हैं उनमें से 60 प्रतिशत हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं या टीम के रूप में उनका योगदान है। अगर 60 प्रतिशत से ज्यादा मेडल हरियाणा के खिलाड़ी जीतकर ला रहे हैं तो मेरिट के आधार पर कॉमनवेल्थ खेल हरियाणा में होने चाहिए।

दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से हरियाणा समेत हर प्रदेश में वोट चोरी का खेल किया, इसकी पोल चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने खोल दी। हरियाणा में वोट चोरी ही नहीं, पूरी सरकार चोरी की गई है। तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 चि_ी लिखकर वोट चोरी के खेल को बेनकाब कर दिया। सत्ता हथियाने के लिए भाजपा सरकार के सारे इंतजाम और जुगाड़ जनता के सामने उजागर हो गये। सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश को खोखला कर दिया। आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर चीनी तक महंगी हो गई है। 12 साल में प्रदेश के नौजवान का भ_ा बैठा दिया। सारी पक्की सरकारी नौकरी खत्म कर दी। बीजेपी सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर फौज की पक्की भर्ती को भी कच्चे में बदल दिया। ऐसे समय जब सारी दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी है, ताकतवर देश कमजोर देशों पर हमले कर रहे हैं। ऐसे में फौज को कमजोर करना राष्ट्रहित में नहीं है। एचकेआरएन के जरिये कच्ची नौकरी बना दी।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story