गुरुग्राम: साइबर ठगी में बैंक खाता बेचने वाला आरोपी जोधपुर से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

-टास्क-इन्वेस्टमेंट के नाम पर की जाती थी ठगी-महिला से 68,800 रुपये की ठगी, आरोपी को 10 हजार में बेचा था खातागुरुग्राम, 18 जून (हि.स.)। टेलीग्राम ग्रुप में जोडक़र टास्क और इन्वेस्टमेंट के नाम पर महिला से 68,800 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को राजस्थान के जोधपुर से पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को एक महिला ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में शिकायत दी थी कि उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया और टास्क व इन्वेस्टमेंट के नाम पर उससे लगभग 68,800 रुपये ठग लिए गए। शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना साइबर अपराध दक्षिण की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 जून 2026 को शेरगढ़, जोधपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राम निवासी जोशल मेघवालों की ढाणी सुवालिया शेरगढ़ जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है।पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि आरोपी राम राजस्थान में वेटर का काम करता है। एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसे उसने 10 हजार रुपये में अपना बैंक खाता बेच दिया था। महिला से ठगी गई राशि में से 48 हजार रुपये आरोपी राम के उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस अब आरोपी से मामले में शामिल अन्य आरोपियों और साइबर ठगी नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story