गुरुग्राम: थप्पड़ के विवाद में सहकर्मी ने युवती पर कैंची से हमला किया, मौत

WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम, 06 सितंबर (हि.स.)। सेक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम के दौरान हुए विवाद में सहकर्मी के हमले में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सहकर्मी असलम को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार यूपी के कन्नौज जिले के जलालपुर गांव निवासी शिवानी गुरुग्राम में पीजी में रहती थी। सेक्टर-37 स्थित एनडीआर कंपनी में काम करती थी, जहां गाडिय़ों के सीट कवर बनाए जाते हैं। शनिवार देर शाम काम को लेकर शिवानी और असलम के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। इसके बाद आरोपी ने कैंची से युवती पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवानी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story