गुरुग्राम: पांच दिन में बाजरा से मंडी अटी, एमएसपी पर एक दाना नहीं खरीदा: वर्धन यादव

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: पांच दिन में बाजरा से मंडी अटी, एमएसपी पर एक दाना नहीं खरीदा: वर्धन यादव


-वर्धन यादव ने फर्रुखनगर मंडी में बाजरा खरीद का जायजा लिया

गुरुग्राम, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण के अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वर्धन यादव ने सोमवार को फर्रुखनगर अनाज मंडी पहुंचकर बाजरे की खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों, आढ़तियों तथा मंडी अधिकारियों से बातचीत की।

वर्धन यादव ने कहा कि एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक महज पांच दिनों में फर्रुखनगर मंडी में करीब 11,500 क्विंटल बाजरा पहुंच चुका है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इसमें से एक दाना भी सरकार द्वारा घोषित 2,900 प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरकारी खरीद के तहत नहीं खरीदा गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य होने के बावजूद किसान मजबूरी में अपना बाजरा करीब 2,100 से 2,200 प्रति क्विंटल में बेचकर घर लौट रहा है। यानी किसान को सीधे तौर पर लगभग 700 से 800 प्रति क्विंटल कम कीमत मिल रही है। सरकार बताए कि जब 2,900 एमएसपी घोषित है तो फर्रुखनगर का किसान 2,100-2,200 में अपनी फसल क्यों बेच रहा है। पांच दिन में 11,500 क्विंटल बाजरा मंडी में आने के बावजूद रूस्क्क पर एक दाना तक नहीं खरीदा गया तो फिर एमएसपी की घोषणा आखिर किसके लिए है।

वर्धन यादव ने कहा कि किसान कोई भीख नहीं मांग रहा। फर्रुखनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने सरकार से मांग की कि मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद तत्काल सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मौके पर जिला महाचिव राकेश यादव, विवेक कटारिया, दिनेश सरपंच माकडोला, जिला सचिव दीपेश कौशिक, भीम सोनी, संदीप यादव, जयभगवान यादव, प्रकाश थानेदार, ऋषि, राजेश पंडित, हरिकिशन, सुरेंद्र डाबोदा, वीरेंद्र सरपंच फाजिलपुर, दीपक यादव ताजनगर, नवीन शर्मा, रणजीत कांकरोला, विनोद पातली, कैप्टेन सुरेंद्र, बिशंबर थानेदार, जग्गी सैनी, हरकेश, दीपक राजपूत, प्रमोद यादव आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story